Thursday 21 January 2016

गुलगुला

सामग्री :
गेहूं का आटा  - 250 gm
चीनी - according to taste
सुखा नारियल  
छुआरा
oil

बनाने की विधि :

  •  गेहूं के आटे  को गाढ़ा घोल ले चीनी डाल कर और उसे कुछ घंटो के लिए छोड़ दे ताकि मिक्सचर आसानी से मिल जाये और चीनी भी घुल जाये

  • अब बारीक़ कटा हुआ सुखा नारियल और छुआरा  इस मिश्रण में डालें और फिर से फेटें।

  • अब एक  pan  लें और उसमे oil डालें जब oil  गर्म हो जाये तब इस मिश्रण को पकोड़ों के आकार में तलें और  dark brown  होने तक तलें।

  • अब एक प्लेट में गरमा गर्म गुलगुला परोसें और खाएं साथ में सर्दियों का आनंद लें



NOTE: इसे आप 3-4  दिनों तक खा सकते है केवल सर्दियों में कियूंकि गर्मियों में ये 2 दिन के बाद ही ख़राब हो जाते है

Sunday 10 January 2016

hare matar ki daal

हरे मटर की दाल

सामग्री:

मटर 500 gm
प्याज - 1
लहसुन
अदरक
हरी मिर्च - 2
टमाटर - 1
हींग - little bit 
जीरा - 1 spoon 
काली मिर्च - 1/2  spoon 
तेल
नमक according to taste 
हल्दी

बनाने की विधि :

  • मटर को उबाल लें और ठंडा होने पर दरदरा पीस लें और साथ में लहसुन और अदरक का पेस्ट भी बना लें। 

  • अब एक कढ़ाही में तेल डालें और तेल गर्म होने पर हींग डालें और उसमें पीसा हुआ  अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें

  • जब ये पेस्ट सुनहरा भून जाये तब उसमें  बारीक़  कटा  प्याज डालें और टमाटर को भी बारीक़ काट लें

  •  जब प्याज सुनहरा हो जाये तब टमाटर को डालें और उसे सॉफ्ट होने तक पकाएं अब  जीरा और काली मिर्च का पेस्ट डालें और साथ ही हल्दी नमक भी डाल दें                                           

  • अब दरदरा पीसा हुआ हरा मटर डालें और पानी अपनी आवशयकता अनुसार डालें इसे 10 मिनट तक गैस पर पकने दें

  •  जब ये पक जाएँ तब  हरी धनिया और हरी मिर्च से सजाएँ और परोसे 





Saturday 2 January 2016

मटर पनीर पुलाव

INGREDIENTS:

बासमती चावल - 1 cup
मटर  - 200 gm
पनीर  - 200 gm
प्याज  - 2
लहसुन - 7-8
अदरक - एक छोटा टुकड़ा
दालचीनी - 2 टुकड़े 
लौंग- 5-6
काली मिर्च - 7-8
जीरा    - 1/4  चम्मच                                               
बड़ी इलायची - 3
तेजपत्ता - 2
तेल
नमक - स्वाद  अनुसार
पानी 1/2 लिटर 


Preparation :  

चावल और मटर को साफ करके धो लें और पनीर को चौकोर आकार में काट लें और साथ ही प्याज को भी काट लें।  अदरक और लहसुन का पेस्ट बना लें.


Method to cook :

अब कूकर में तेल डाल कर पनीर को सुनहरा भून लें और पनीर को निकाल कर एक तरफ रख लें।  अब  कूकर में प्याज डाल कर सुनहरा होने तक भुने और उसमे अदरक , लसुन का पेस्ट डालें।

अब मटर डाल कर 3 मिनट तक भुने। इसी में चावल , पनीर , नमक, कालीमिर्च, पीसी हुई दालचीनी, इलायची , तेजपत्ता डालें और थोड़ा सा पानी पानी  भी डालें

कुकर का ढक्कन बंद करके 1 सिटी लगा दें


कुकर  ठंडा होने पर मटर - पनीर पुलाव निकाल लें और गरमा गर्म परोसें और खाएं।