Wednesday 30 March 2016

matar paneer burger


सामग्री :

बर्गर - 1
प्याज  - 1
टमाटर  - 1
हरी मिर्च  - 1
पीसी लाल मिर्च  
हींग  - चुटकी भर
नमक -  according to taste  
आलू  -1 boiled
पनीर - according to need
मटर  - a small bowl
कुटी काली मिर्च  - little bit
बटर - 5 spoon
ब्रेड क्रुम्ब्स - 2 spoon
हनी - 1/2 spoon
mayonnaise
Iceberg lettuce  - easily available in the market 
tomato sauce

                                                                 
बनाने की  विधि :

·        एक onion लें उसे round shape में मोटा कट लें अब एक pan में 2 spoon butter डालें और मोटा कटा हुआ प्याज pan  में डालें इसमें थोड़ा सा black papper or salt डालें और 3-4 minute के लिए गर्म होने दें

·        अब इसी pan में बचे हुए butter में बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च डालें और पीसी हुई  लाल मिर्च भी डालें और थोड़ा सा हींग भी डालें

·        इसमें उबले और मेश किए हुए मटर डालें और थोड़ी देर तक पकने दें.

·        अब एक बड़ी कटोरी लें इसमें मेश किया हुआ मटर , gratted pototo , gratted paneer , salt, bread crumbs or थोड़ी सी honey डालें और mixture को मिलाये

·        अब इस mixture को टिक्की के आकार में बना लें और pan में butter डाल कर golden brown टिक्की बना लें। 

·        अब बर्गर को दो भागो में काट लें और दोनों कटे हुए भागो में  mayonnaise लगाए  और अब tomato sauce लगाए इसके ऊपर अब butter में soft किया हुआ onion रखे और फिर matar paneer golden brown टिक्की रखे और फिर गोल पतला कटा हुआ टमाटर रखे और फिर से onion रखे और  Iceberg lettuce को रखे अब बर्गर का दूसरा हिस्सा रखे


·        अब बर्गर खाने के लिए तैयार है    इसे  french fries के साथ खाये

Tuesday 8 March 2016

सीताफल की सब्जी मसाले वाली

सामग्री:

सीताफल - 500 gm 
सरसों का तेल
मेथी के दाने - दो चुटकी
प्याज - 1
हरी मिर्च -3-4
हल्दी
नमक
गरम मसाला - 1/2 spoon 
चना मसाला - 1/2 spoon 
टमाटर - 1
हरी धनिया सजावट के लिए


तैयार करने की विधि :
·         सीताफल को अच्छे से छील लें और पानी से धो लें।

·         अब सीता फल को चकोर आकार में काट लें और प्याज टमाटर को बारीक़ बारीक़ काट लें. हरी मिर्च को बीच में से आधा आधा कर लें

बनाने की विधि :
·         एक कढ़ाही में सरसों का तेल गर्म करें और उसमें दो चुटकी मेथी के  दाने डालें

·         जब मेथी सुनहरी हो जाये तब उसमे बारीक़ कटा हुआ प्याज डालें और हरी मिर्च भी डालें

·         जब प्याज सुनहरा हो जाये तब उसमे हल्दी, नमक , चना मसाला , गर्म मसाला डालें और 2 मिनट तक भुने अब इसमे बारीक़ कटा हुआ टमाटर भी डालें और अच्छी तरह से मिलाएं जब की मसाला अच्छी तरह से भून न जाये

·         अब चकोर आकार में कटे हुए सीताफल को कढ़ाही में डालें और अच्छी तरह से मिलाएं

·         अब इसे धीमी आंच पर पकने दे

·         जब सीताफल हाथ से दबाने पर टूट जाये तब समझे की सब्जी पक गई है

·         इसे हरी धनिया से सजाये और गरमा गर्म रोटी के साथ परोंसे और खाएं।




Monday 7 March 2016

मक्के की रोटी



सामग्री :

मक्के का आटा  - 400 gm

गर्म पानी - जरुरत के अनुसार

घी



विधि:

·         पानी को हल्का गुनगुना करलें और मक्के के आटे को चलनी से छान लें।

·         अब एक लोई के अनुसार मक्के का आटा लें और उसे थोड़ा - थोड़ा पानी डालकर गूँथ लें।  इसे तब तक गुंथे जबतक की मुलायम हो जाएँ। 

·         अब इसे हथेली की मदद्त से धीरे - धीरे गोल करें

·         जब मक्के की रोटी गोल हो जाये तब इसे गर्म तवे पर सेंके

·         सेंकने के बाद इसमे घी लगाये और गरमा गर्म सरसों के साग के साथ परोसें और खाएं।  

नोट: मक्के की रोटी बनाते वक़्त ये जरूर ध्यान दें की गैस की आंच धीमी हो नही तो मक्के की रोटी अंदर से कच्ची हो सकती है।