Saturday, 17 October 2015

साबूदाने की खीर

साबूदाने की खीर

सामग्री :

5 - 7 स्पून साबूदाना

2 कटोरी दूध

 एक चुटकी पीसी  हुई  इलायची

चीनी जरुरत अनुसार


बनाने की विधि :

साबूदाने को 3-4 घंटे पहले भिगो दें  और अब दूध  को गरम करके उसमें साबूदाना डाल देन ( साबूदाने को अच्छी  तरह से छान  कर ही  दूध  में  डालें ).

अब थोड़ी - थोड़ी देर  में  साबूदाने को हिलाते रहे जिससे की साबूदाना बर्तन में चिपके नही जब दूध  गाढ़ा  होने लगें तब उसमें  चीनी और इलायची डालें और 2-3 मिनट तक और पकाये।


अब साबूदाने की खीर तैयार है और उसे चाहे तो गर्म - गर्म परोसें या फिर  ठण्ढी  .


ध्यान रखें : साबूदाने की खीर बनाते समय गैस को धीमा करके ही बनाये और  इसमें dry fruits आप अपनी मर्जी से पहले या फिर बाद में भी डाल  सकते है



Friday, 16 October 2015

कुट्टू के आटे की रोटी


कुट्टू के आटे की रोटी

सामग्री :
कुट्टू का आटा जरुरत अनुसार
पानी: कुट्टू का आटा गूँथ ने के लिए
थोड़ा सा नमक

बनाने की विधि :

कुट्टू के आटे को चलनी से छान कर उसे पानी की मदद से गूँथ लें और उसमें नमक भी मिला दें।
जब आटा गूँथ जाएँ तब उसकी लोई बना लें और पूड़ी की आकार में बेल लें और  गरम तवे  पर सेंक लें और घी लगा कर सुनहरा होने तक पकाएं और अब रोटी को तवे से उतार लें।


रोटी को आलू की सब्जी के साथ परोसें और खाएं. 

Tuesday, 29 September 2015

muli ke patte ka saag

मूली के पत्ते का साग

सामग्री :
मूली के पत्ते
लहसुन
हरी मिर्च
नमक
सरसों का तेल

विधि :

मूली के पत्ते को अच्छी तरह से साफ़ करके उसे बारीक़ बारीक़ काट लें

अब एक कढ़ाही में तेल डाल कर उसमे कटा हुआ लहसुन और हरी मिर्च डाल कर सुनहरा होने तक भुने और अब उसमे हल्दी और नमक भी डाल दें

और अब कटा हुआ साग भी डाल दें।

जब साग गल जाए तब उसे उत्तर दें और गरमा गर्म परोसें और खाएं



Wednesday, 23 September 2015

aloo ki bhujiya


1/2 kg आलू
4 हरी मिर्च
 जीरा
लहसुन
हल्दी
नमक


बनाने की विधि :

  • आलू को अच्छी तरह से छील  कर धो लें और उसे बारीक़ बारीक़ काट लें। 

  •  एक कड़ाही में तेल डाल कर उसे गर्म करें और उसमे  जीरा डालें  जब जीरा सुनहरा हो जाये तब  बारीक़  कटा हुआ लहसुन  हरी मिर्च डालें और सुनहरा होने तक भुने और हल्दी , नमक को भी डाल  दें।

  • अब बारीक़  कटा हुआ आलू  कढ़ाही में डालें और धीमी आँच पर पकने  दें   जब आलू पक जाये तब गैस को तेज कर दें और आलू को सुनहरा होने दें और बीच बीच में आलू को चलाते भी रहे जब आलू सुनहरा हो जाये तब गैस को बंद कर दें

  • गरमा गर्म दाल चावल के साथ परोसें और खाएं।  

Wednesday, 2 September 2015

besen ka paratha

बेसन का पराठा

सामग्री :

2 स्पून बेसन
1  हरी मिर्च
2 लहसुन की कली
थोड़ा सा आचार का मसाला
नमक स्वाद अनुसार
हल्दी थोड़ी सी
1  छोटा पियाज
थोड़ी सी अजवाइन
थोड़ा  सा बारीक  कटा हुआ हरा धनिया

बनाने की विधि :

बेसन को तवे पर भून लें।  अब हरी मिर्च, पियाज, लहसुन को बारीक़ काट लें अब सभी सामग्री को एक साथ मिला लें और गेहूं के आटे की लोई बना लें और इस बने हुए मिश्रण को आटे की लोई में भरें और रोटी के आकर में बेल लें और घी लगा कर सेंक लें


गरमा गर्म परोसें दही , आचार  आदि के साथ.



Sunday, 23 August 2015

bina masale wali lauki ki sabji

बिना मसाले वाली लौकी की सब्जी

सामग्री :

1 kg लौकी
लहसुन
2-3 लाल मिर्च
जीरा
हल्दी
नमक
सरसों का तेल

बनाने की विधि:

  • लौकी को छिल कर उसे बारीक़ काट ले .

  • अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें जब जीरा सुनहरा  हो जाये तब कटा हुआ लहसुन और सुखी लाल मिर्च डालें और जब लहसुन और  लाल मिर्च  सुनहरा हो जाये तब उसमें हल्दी और नमक डालें और बाद में कटी हुए लौकी भी  डालें। 

  • सब्जी को धीमी आंच पर ही पकाएं जब लौकी गल जाएं तब उसे कलछुल की मदद से और कूट लें।  

  • अब लौकी की सब्जी तैयार है इसे  चावल या रोटी के साथ खाएं। 

Saturday, 22 August 2015

besan ki roti

सामग्री :
एक कटोरी बेसन
नमक स्वाद अनुसार
लाल मिर्च पाउडर
अजवाइन

बनाने की विधि :

बेसन , नमक , लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन  को मिला कर बेसन को आटे की तरह गुंथ लें।
अब रोटी के आकार में बेल लें और दोनों तरफ से सेंक लें।  अगर चाहे तो घी लगा सकते है.

गरमा गर्म खाएं और बेसन की रोटी का आनंद लेन.