Showing posts with label साबूदाने की खीर recipe. Show all posts
Showing posts with label साबूदाने की खीर recipe. Show all posts

Saturday, 17 October 2015

साबूदाने की खीर

साबूदाने की खीर

सामग्री :

5 - 7 स्पून साबूदाना

2 कटोरी दूध

 एक चुटकी पीसी  हुई  इलायची

चीनी जरुरत अनुसार


बनाने की विधि :

साबूदाने को 3-4 घंटे पहले भिगो दें  और अब दूध  को गरम करके उसमें साबूदाना डाल देन ( साबूदाने को अच्छी  तरह से छान  कर ही  दूध  में  डालें ).

अब थोड़ी - थोड़ी देर  में  साबूदाने को हिलाते रहे जिससे की साबूदाना बर्तन में चिपके नही जब दूध  गाढ़ा  होने लगें तब उसमें  चीनी और इलायची डालें और 2-3 मिनट तक और पकाये।


अब साबूदाने की खीर तैयार है और उसे चाहे तो गर्म - गर्म परोसें या फिर  ठण्ढी  .


ध्यान रखें : साबूदाने की खीर बनाते समय गैस को धीमा करके ही बनाये और  इसमें dry fruits आप अपनी मर्जी से पहले या फिर बाद में भी डाल  सकते है