Friday, 7 October 2016

आलू की टिक्की

नवरात्री स्पेशल
नवरात्री में तो हम सब माँ दुर्गा की आराधना तो करते ही हैं और साथ  में इनकी भक्ति में हम उपवास भी रखते हैं और जब उपवास की बात आती है तो खाने का भी ध्यान आता हैं की हम उपवास में क्या खाएं जो आसानी से बन जाये और स्वादिष्ठ भी हो,  तो आज हम कुछ ऐसा ही बनाने जा रहे हैं जिसका नाम हैं आलू की टिक्की ।

सामग्री :

आलू - 500gm
हरी धनिया - a handful
हरी मिर्च - 2 - 3
सेंधा नमक - according to taste
घी
भुना हुआ जीरा - 1 spoon

बनाने की विधि :

·         आलू को अच्छी तरह से पानी से धो लें और फिर इसे कुकर में उबाल दें ।

·         कुकर में 2 से 3 सीटी लगा दें ।

·         अब ठंडा होने पर उसे छील कर अच्छी तरह से मसल  लें ।

·         हरी मिर्च को बारीक़ बारीक़ काट लें  और साथ में हरी धनिया को भी काट लें ये ध्यान रखें की धनिया भी बारीक़ होनी चाहिए।

·         अब मसले हुए आलू में कटी हुई हरी मिर्च , हरी धनिया , भुना हुआ  जीरा का पाउडर  और सेंधा नमक अपने स्वाद अनुसार डालें ।

·         अब अच्छी तरह से मिश्रण को मिला लें। 

·         अब बने हुए मिश्रण में से थोड़ा सा मिश्रण लें और उसे टिक्की का आकार दें ।

·         गैस पर तवे को अच्छी तरह से गर्म करें और तवे पर 2 चमच्च घी डालें और अब मिश्रण से बनी हुई टिक्की को तवे पर Golden Brown होने तक रखे और ऐसा दोनों तरफ से करना है ताकि दोनों तरफ से टिक्की Golden Brown हो जाये ।


·         अब गरमा गर्म टिक्की तैयार है अब इसे आप Tea , Coffee , Butter milk के साथ खा सकते है ।

Monday, 1 August 2016

लौकी की सब्ज़ी

लौकी अपने आप में ही गुणकारी होता है।  लौकी को पका कर या उसका जूस निकाल कर पीने और खाने से स्वस्थ के लिए बहुत ही लाभकारी  होता है।  अधिकतर लोग लौकी का इस्तेमाल Weight Loss के लिए करते है।  लौकी Blood Pressure को Control  करने में मदद  करता है और साथ में ये Heart Patient  के लिए बहुत ही लाभकारी है। लौकी में  Vitamins और Minerals  प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जैसे की  calcium, magnesium, phosphorus, Vitamin A, C and folate.  लौकी में सबसे अधिक मात्रा में  पानी पाया जाता है।  लौकी को पका कर खाये या फिर इसका juice निकाले यह हर तरह से लाभकारी होती है।  लौकी को कई प्रकार से बना कर खाया जाता है। जिसमे से एक विधि नीचे  बताई गई है



लौकी बनाने के लिए सामग्री :

लौकी: - 1/2 kg
साबुत लालमिर्च : - 3 or 4
लहसुन : -  5 or 6 piece
जीरा : -  1/2 tsp
सरसों का तेल : - 6-7 tsp
हल्दी : - 1/2 tsp
नमक: - according to taste

सामग्री तैयार करने की विधि :

लौकी को अच्छी तरह से धो कर छील लें और छीलने के बाद फिर से अच्छी तरह धो लें

लौकी को बारीक़ - बारीक़ काट लें।  लहसुन को भी छील कर बारीक़ - बारीक़ काट लें।  साबुत लाल मिर्च के टुकड़े कर लें। 



पकाने के विधि :

  • अब एक कड़ाही में तेल डालें और गर्म होने पर इसमे जीरा डालें जब जीरा सुनहरा हो जाये तब इसमें बारीक़ कटा हुआ लहसुन डालें जब लहसुन भी सुनहरा होने लगे तब इसमे साबुत लाल मिर्च के टुकड़े डालें और साथ में हल्दी भी डाल दें। 



  • अब बारीक़ कटी हुई लौकी को कड़ाही में डाल दें और नमक डाल कर मिलाएं और गैस को धीमी आंच पर रख दें।



  • 15 से 20 मिनट बाद जब लौकी को हाथ से दबाने पर टूट जाये तब इसे अच्छी तरह कूट लें और बारीक़ कर लें। 

  • लौकी में अतिरिक्त पानी नही होना चाहिए अगर पानी बचा हुआ हो तो गैस को तेज करके उसका पानी सूखा दें और साथ में इसे चमचे से चलाते रहे।

  • अब गरमा गर्म सब्जी को एक कटोरी में परोसें और उसे हरी धनिया से सजाये।


  • लौकी की सब्जी जितनी गर्म अच्छी लगती है उससे ज्यादा ठंडी खाने में अच्छी  लगती है। 


ध्यान देने योग्य बातें :

  • लौकी बनाते समय किसी और सब्जी को साथ में न मिलाये।
  • According to ICMR अगर लौकी खाने में कड़वी हो तो उसे खाना नही  चाहिए। 
  • Juice पीने के बाद अगर nausea, vomiting  सा महसूस होने पर तुरन्त अपने नजदीकी doctor से संपर्क करें।